
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Indian Air Force open recruitment : जिला प्रशासन के सहयोग से भारतीय वायु सेना ने आज स्थानीय सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में खुली भर्ती रैली शुरू की, जिसमें बारिश के बावजूद पहले दिन लगभग 6000 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Indian Air Force open recruitment : एस डी.एम. आदमपुर विवेक कुमार मोदी (अतिरिक्त प्रभार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास) ने बताया कि भारतीय वायु सेना की खुली भर्ती रैली बारिश के बीच सुबह 4:30 बजे शुरू हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से लगभग 6000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।


गौरतलब है कि भर्ती रैली के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। रैली के दौरान युवाओं का जोश काबिले तारीफ था, जिनका उत्साह बारिश भी कम नहीं कर पाई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





