
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Independence Day celebrated at HMV Collegiate : एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपने परिसर में पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय सद्भाव और अखंडता की भावना का संचार करना था। इस अवसर पर विद्यार्थी तिरंगा पहने हुए थे। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
Independence Day celebrated at HMV Collegiate : उन्होंने कहा कि इस दिन हमें उन सभी वीरों को याद करना चाहिए जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वरिष्ठ संकायाध्यक्ष एवं डीन युवा कल्याण डॉ. नवरूप कौर ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





