
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Iillegal Commercial Complex Demolished : वेस्ट विधानसभा हलके के अंतर्गत आते तिलक नगर, नाखां वाले बाग में अवैध निर्माण पर निगम का पीला पंजा चला है। बताया जाता है कि जिस इमारत पर यह कार्रवाई हुई है वे अनाधिकृत थी और बिना परमिशन के इसका निर्माण किया गया। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई है और पीले पंजे ने शटर व अन्य दीवारों को ध्वस्त किया।
Iillegal Commercial Complex Demolished : दरअसल पहले भी इस निर्माण को करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। जवाब न देने के बावजूद व्यक्ति ने अवैध निर्माण जारी रखा और अवैध कामर्शियल इमारत को बनाना जारी रखा। आज सुबह निगम की टीम ने माैके पर पहुंच अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



