
ऑनलाइन कमरा बुक होने के बावजूद कस्टमर को कमरा देने से इंकार
होटल के मालिक ने स्टाफ संग मिलकर मीडिया कर्मियों से की बदसलूकी


अब कहां जाए पीडि़त
पत्नी व बच्चे के साथ अभिषेक पाठक को शुक्रवार रात परेशानी भी हुई और पैसों का नुकसान भी। अब वह इंसाफ के लिए उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटा सकते हैं क्योंकि उनके पास बुकिंग के लिखित दस्तावेज हैं। दरअसल होटल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने उक्त वेबसाइट से करार खत्म कर दिया है। लेकिन अगर करार खत्म हो गया है तो वेबसाइट पर बुकिंग कैसे हो गई। इसका मतलब है कि होटल और वेबसाइट दोनों की मिलीभगत का शिकार होटल में आने वाले लोग हो रहे हैं।
पहले भी हो चुके होंगे कई शिकार
अभिषेक पाठक से हुई घटना की जानकारी तो मीडिया को लग गई और मामला उजागर हो गया। ऐसी पूरी संभावना है कि ऐसे कई कस्टमर होंगे जोकि होटल स्टाफ की बदतमीजी का शिकार हुए होंगे लेकिन शर्म के मारे उन्होंने किसी को शिकायत ही नहीं की होगी।
]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




