
जांलधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय मोहल्ला इस्लामगंज में सिविल अस्पताल के पीछे स्थित सरकारी पानी की टंकी अचानक गिर गई। इससे नजदीक की दुकानों को काफी नुस्सान पंहुचा है। किंतु कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कि पीछे स्थित पानी की टंकी काफी खस्ता हाल में थी। इस संबंध में निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई, इस हादसे में कई जानें जा सकती थी। फिलहाल मौके पर नगर निगम के मेयर जगदीश राजा और थाना डिविजन न. 4 की पुलिस मौके पर पंहुच गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

