
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सराफा बाजार में एक बार फिर सोना-चांदी के दामों में तेज़ी देखने को मिली है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे खरीदारों और निवेशकों की जेब पर असर पड़ा है। Jalandhar Sarafa Association के अनुसार, शनिवार को 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,60,000 पर पहुंच गया, जो शुक्रवार को ₹1,58,500 था। 22 कैरेट सोना भी चढ़कर ₹1,48,800 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले इसका भाव ₹1,47,410 था।
चांदी में तेज उछाल
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आई है। शनिवार को चांदी ₹2,64,800 प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को यह ₹2,53,500 प्रति किलो थी।
Gold-Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर JPMorgan का अनुमान है कि साल के अंत तक सोने की कीमतें $6,300 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इसकी मुख्य वजह सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग बताई जा रही है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोना खरीद सकते हैं। वहीं, विदेशी बाजारों में चांदी फिलहाल करीब $74 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
निवेशकों के लिए सलाह
कमोडिटी एक्सपर्ट Kunal Shah के अनुसार, चांदी में तेजी का दौर फिलहाल थमता दिख रहा है। मौजूदा उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने और सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





