
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए शुक्रवार का दिन किसी झटके से कम नहीं रहा। सराफा बाजार में अचानक आई तेज़ तेजी ने ग्राहकों और कारोबारियों दोनों को चौंका दिया। एक ही दिन में कीमती धातुओं के भाव में इतनी बड़ी छलांग लगी कि बाजार में चर्चा का माहौल बन गया।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,60,000 प्रति तोला पर पहुंच गया, जो गुरुवार को ₹1,54,500 था। इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,48,800 दर्ज किए गए, जबकि एक दिन पहले यह ₹1,43,690 पर था। वहीं चांदी ने भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए ₹3,38,700 प्रति किलो का स्तर छू लिया।
Gold Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी Gold-Silver का जलवा
वैश्विक स्तर पर भी सोना-चांदी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। Comex पर सोना 4,836.20 डॉलर प्रति औंस पर खुला और कारोबार के दौरान 4,970 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक सोना 44.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,957.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी भी पीछे नहीं रही।Comex पर चांदी 96.32 डॉलर प्रति औंस पर खुली और कारोबार के दौरान 99.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू लिया। फिलहाल यह 2.28 डॉलर की तेजी के साथ 98.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते आने वाले समय में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव और तेज हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


