
मारपीट में जख्मी हुआ युवक।
जालंधर के लाल रतन सिनेमा के नजदीक नशा बेचने को लेकर गैंगवॉर की घटना हुई है। यहां दो युवकों को बीच सड़क पर तलवारों से काटा गया और फिर ईंट मारकर सिर भी फोड़े गए। उन्हें गंभीर हालत में वहां छोड़ हमलावर भाग निकले।
इससे वारदात की जगह पर भी खून ही खून बिखरा मिला। जिस जगह पर यह वारदात हुई, उसके नजदीक ही पुलिस का पक्का नाका लगा रहता है। इसके बावजूद इस घटना से पुलिस के चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावे ध्वस्त होकर रह गए हैं।
पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला
जख्मी हुए युवकों की पहचान अजय व सोनू के रूप में हुई है। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि उन पर मनी व अंकित नाम के युवकों ने हमला किया। इन दोनों पर नशा बेचने का आराेप है, जिसको लेकर उनका अजय व सोनू से झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।
जख्मी युवकों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और अब जख्मियों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


