
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) FIR During Election : लोकसभा चुनाव के दौरान आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के बडाला बूथ के पास झगड़े में जालंधर देहाती पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। जिला चुनाव अधिकारी डा.हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा बलों ने झगड़े को रोक दिया इसके बाद आदमपुर पुलिस ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए और जांच के बाद तजिंदर सिंह की शिकायत पर आदमपुर थाने में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
FIR During Election in Adampur
इस मामले में कुल चार लोगों के खिलाफ एफ. आई. आर.दर्ज की गई है। इनमें भूपिंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, रणजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह सभी निवासी वडाला गांव और जसवंत राम पुत्र हजारा राम निवासी मंसूरपुर गांव शामिल हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 323,341,506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले के दौरान मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा और मतदान बिना किसी रुकावट के जारी रहा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


