
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Election Preparations : आगामी चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में बूथ लेवल एजेंटों की तैनाती को लेकर आज चुनाव तहसीलदार श्री सुखदेव सिंह ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में एजेंटों की भूमिका, चयन प्रक्रिया और चुनावी दिशा-निर्देशों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
Election Preparations : बैठक के दौरान, चुनाव तहसीलदार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंटों की तैनाती के संबंध में भारत चुनाव आयोग के निर्देशों से विस्तार से अवगत करवाया और बूथ लेवल अधिकारियों की सहायता के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट तैनात करने की अपील की।
उन्होंने प्रतिनिधियों को भारत चुनाव आयोग द्वारा संशोधित बी.एल.ए-2 (BLA-2) फॉर्म के बारे में भी जानकारी दी और बूथ लेवल एजेंट की ज़िम्मेदारियों के बारे में बताया कि उन्हें मतदान क्षेत्र में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों, मृत और शिफ्ट हो चुके मतदाताओं, की सूची बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करवानी होगी। बैठक के दौरान, सभी प्रतिनिधियों ने बूथ लेवल एजेंट की तैनाती के संबंध में जल्द ही जानकारी सांझा करने का आश्वासन दिया।
Election Preparations : इसके अलावा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह भी बताया गया कि शीघ्र ही विशेष गहन पुनरीक्षण आयोजित किए जाने की संभावना है, जिसमें संभावित बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





