
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- ED action against investors : Enforcement Directorate (ED) के जालंधर जोनल ऑफिस ने निवेशकों से धोखाधड़ी करने वाली कंपनी मैसर्स नेचर हाइट्स इंफ्रा लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पीएमएलए कोर्ट के आदेशों पर अमल करते हुए ED ने कंपनी से जुड़ी करोड़ों रुपये की संपत्तियां बैंकों को वापस कर दी हैं। ED के अनुसार, जिन संपत्तियों को लौटाया गया है उनकी सरकारी कीमत करीब ₹20.21 करोड़ है, जबकि मौजूदा बाजार मूल्य लगभग ₹50 करोड़ आंका जा रहा है। ये सभी व्यावसायिक संपत्तियां पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह जांच पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि नीरज अरोड़ा और उनकी कंपनी ने जमीन देने के नाम पर बड़ी संख्या में निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की। निवेशकों से जुटाए गए धन से आरोपी ने अपने और कंपनी के नाम पर संपत्तियां खरीदीं, लेकिन न तो निवेशकों को जमीन दी गई और न ही उनकी राशि लौटाई गई। ठगी से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल निजी खर्चों और बेनामी संपत्तियां बनाने में किया गया।
ED action against investors : संपत्तियों की कुर्की और गिरफ्तारी
जांच के दौरान ED ने पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में स्थित करीब ₹46.02 करोड़ की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। मुख्य आरोपी नीरज थटाई को 8 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। 6 फरवरी 2026 को मोहाली की विशेष पीएमएलए अदालत ने निवेशकों के नुकसान की भरपाई के उद्देश्य से इन संपत्तियों को बैंकों को लौटाने का आदेश दिया। ED के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





