
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Devi Raj Rani Shardhanjali : जालंधर के राजेश्वरी धाम वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड में परम पूजनीय गुरु मां देवी रानी जी के ब्रह्मलीन होने पर आयोजित चालीसवें का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर गुरु मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत भजन मनी भैया एंड पार्टी द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित संगत को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित समस्त संगत द्वारा सामूहिक रूप से श्री दुर्गा स्तुति पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

Devi Raj Rani Shardhanjali
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के सभी सेवादारों और संगत का विशेष सहयोग रहा। प्रमुख सेवादारों में सतीश बब्बर, जतिन बब्बर, ज्योति बब्बर, मनमोहन अरोड़ा, अभिमन्यु, कृष्णलाल अरोड़ा, नवीन बब्बर, कविता बब्बर एवं कमलेश सहित सभी संगत ने तन, मन और धन से सेवा कर आयोजन को सफल बनाया।

मंदिर प्रबंधन ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए गुरु मां देवी रानी जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम, सेवा तथा श्रद्धा का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


