जालंधर (ब्यूरो): प्रसिद्ध समाज सेवक गुरदीप सिंह कारवां व पत्रकार परमजीत सिंह रंगपुरी के पिता जनमेजर सिंह गुलियानी का बुधवार सुबह देहांत हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 29 बी तारा सिंह एवेन्यू, राजा गार्डन से हरनामदास पूरा के लिए रवाना होगी व उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे किया जायेगा। जनमेजर सिंह गुलियानी काफी धार्मिक विचारों वाले थे उनके चरों बेटे भी समाज सेवा कर रहे हैं जिनमे समाज सेवक गुरदीप सिंह कारवां, गुरपाल सिंह गुलियानी, पत्रकार परमजीत रंगपूरी व समाज सेवक तरविंदर सिंह रिंकू हैं। वीकैंड रिपोर्ट परिवार इस दुःख की घड़ी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त करता है।]]>
समाज सेवक गुरदीप सिंह कारवां व पत्रकार परमजीत सिंह रंगपुरी को पितृ शोक, 1 बजे होगा संस्कार
By admin4dnr1 Min Read