
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर दामाद द्वारा सास को गोली मारने की है। यह घटना करतारपुर में घटित हुई। आरोपी दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर अपनी सास के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया। संयोग से पत्नी पर चलाई दो गोलियां दीवार पर जा कर लगीं।
आरोपी का नाम सुखचैन सिंह है। सिर में गोली लगने से सुखचैन की पत्नी ज्योति की मां कुलविंदर कौर बिस्तर से जमीन पर गिर पड़ीं। सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज अस्पताल स्टाफ दहशत में आ गया और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया कि गोली कुलविंदर कौर के सिर के आर-पार हो गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


