

जालंधर (डीएनआर) ः जालंधर, लुधियाना, पटियाला सहित पांच नगर निगम चुनावों की घोषणा सरकार ने कर दी है। नगर निगम चुनाव 15 नवंबर से पहले होंगें इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह निगम चुनाव पांच जिलों में जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और फगवाड़ा में होंगें। पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य चुनाव आयोग को सूचना भेजी गई है।
Corporation Elections Punjab
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने चुनाव करवाने के लिए 15 नवंबर का दिन चुना है। पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग ने चुनाव कराने को लेकर राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक पत्र भी लिख कर भेज दिया है।
आपको बता दें कि पंजाब के इन निगमों के पार्षदों का कार्यकाल जनवरी 2023 को खत्म हो चुका है तब से सरकार ने इन चुनावों को रोक रखा था जिन्हें अब करवाया जा रहा है। इससे पूर्व पंजाब के कई निगमों वार्डबंदी दोबारा करवाई गई है जिसे विपक्ष ने कोर्ट में चुनोती दी है। बारे में फैसला आना बाकि है और इस फैसले के बाद ही पता लग पाएगा की चुनाव नई वार्ड बंदी से होंगें या पुरानी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


