
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले से अब हालात चिंताजनक हो गए हैं।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना संक्रमण के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को चौबीस घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 576 पॉजिटिव मरीज मिले। जिनमें 544 अकेले जालंधर जिले के रहने वाले हैं जबकि 32 बाहरी जिलों के हैं। इसी दौरान 6 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई।
जिले में अब कन्फर्म मरीजों का आंकड़ा 39 हजार को पार कर 39,409 पहुंच गया है। वहीं, मरने वालों की गिनती अब 1045 तक पहुंच गई है। जिले में अब एक्टिव केसों की गिनती बढ़कर 3682 हो चुकी है। वहीं, 2,735 संदिग्ध मरीज ऐसे हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों की गिनती 400 पहुंची
लगातार फैलते कोरोना संक्रमण की वजह से अब अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। जिले में इस वक्त 400 मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। जिन्हें ऑक्सीजन या वेंटीलेटर के सपोर्ट पर रखा गया है। इनमें सबसे ज्यादा 72 सिविल अस्पताल व 14 मिलिट्री अस्पताल में हैं जबकि बाकी प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। 2652 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





