
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Congress Leaders Joined BJP : कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से कांग्रेस के सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर और हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली है। जानकारी के मुताबिक चौधरी परिवार जालंधर से चरणजीत चन्नी को उम्मीदवार बनाने के बाद से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहा था। जिस कारण उन्होंने भाजपा का हाथ थामा।
Congress Leaders Joined BJP : आपको बता दें कि संतोख चौधरी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने दिवंगत सांसद संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चुनाव में खड़ा किया था लेकिन वह आम आदमी पार्टी की तरफ से खड़े सुशील कुमार रिंकू से हार गई थी। संतोख सिंह चौधरी के बेटे बिक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर हलके से विधायक है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





