
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Chetana Vidyarthi Yatra : जिला प्रशासन ने ‘चेतना विद्यार्थी यात्रा’ के तहत छात्रों को सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का कदम उठाया है। शुक्रवार को छह सरकारी स्कूलों के 150 से अधिक छात्रों ने विभिन्न विभागों का दौरा किया ताकि वे प्रशासनिक प्रक्रियाओं और सरकारी सेवाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
Chetana Vidyarthi Yatra : डा. अग्रवाल ने विद्यार्थियों से चेतना शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभव को अपने सहपाठियों और अभिभावकों के साथ सांझा करने और इस संबंध में प्रशासन को फीडबैक देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सुझावों को स्कूली बच्चों के लिए इस शैक्षिक भ्रमण को और अधिक लाभदायक बनाने तथा विभागीय कार्यशैली में सुधार लाने के लिए शामिल किया जाएगा। युवाओं को रचनात्मक अवसर प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह पहल, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को बिना किताबों के और स्कूलों के बाहर भी सीखने का अवसर दिया जा रहा है, आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।


-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


