
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Blast in Jalandhar Railway Station : जालंधर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की शैड पर तारों को हटाते वक्त जोरदार ब्लास्ट हुआ, यह ब्लास्ट इतना भयानक था कि शैड के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए। जो लोग इस शैड के नीचे खड़े थे वो घबरा गए ,शैड के ऊपर कुछ कर्मचारी भी काम कर रहे थे ब्लास्ट होते ही वो इधर उधर भागने लगे। इस दुर्घटना से स्टॉफ व यात्रियों को भारी नुक्सान हो सकता था और किसी वयक्ति की जान भी जा सकती थी लेकिन गनीमत ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस हादसे में अधिकारियों की कार्यप्रणाली की बड़ी लापरवाही बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि छत्त की सफाई करने के लिए ऊपर गए स्टॉफ द्वारा तारों को हटाने से मना कर दिया गया था, लेकिन तारें को हटाने के लिए उन पर जोर डाला गया। हालांकि इसके लिए पावर विभाग के स्टॉफ को बुलाना चाहिए था और तारों को हटाने से पहले बिजली की सप्लाई बंद करवानी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। इससे लोगों को जानी नुक्सान भी हो सकता था।
Blast in Jalandhar Railway Station : जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2:50 बजे प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर बनी शैड की ड्रेनेज पाइप जाम हो गई। इससे छत से पानी टपकने लगा और यात्रियों को परेशानी होने लग गई। इसकी सूचना आइओडब्लू विभाग को दी गयी. इस बारे में जे.ई. उचित विभाग दिलेश्वर सिंह अपने 10-12 कर्मचारियों के साथ प्लेटफार्म 2 पर पहुंचे। जब अधिकारी वहां पहुंचे तो पता चला कि पाइप जाम है और छत से पानी टपक रहा है। तभी कर्मचारी छत पर गए और वहां तारों का गुच्छा देखा।
बारिश की वजह से कर्मचारी तार हटाने से डर रहे थे, लेकिन अपने बॉस के कहने पर उन्होंने तार हटाने की कोशिश की। कर्मचारी जैसे ही तार हटाकर दूसरी तरफ ले गए, जोरदार धमाका हुआ और चिंगारियां निकलने लगीं। दुर्घटनास्थल के दूसरी तरफ हाई-वोल्टेज बिजली की लाइनें थीं, इसलिए कर्मचारी दूसरी तरफ भी नहीं जा सके। स्टाफ ने होशियारी से काम लिया और एक-एक कर नीचे आ गए। इस कारण गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। साथ ही उन्होंने इस मामले पर अधिकारियों की स्थिति भी जाननी चाही, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





