
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Balaji Chowki at Basti Shekh : जय मां छिन्नमस्तिका सेवा सोसायटी बस्ती शेख जालंधर की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23वां विशाल माता रानी जागरण 18 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को लाला जगत नारायण धर्मशाला, चिंतपूर्णी (हिमाचल प्रदेश) में पूर्ण श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। काउंसलर सरदार मनजीत सिंह टीटू के कार्यालय के बाहर से संगत के रूप में 25 बसों का काफिला यहां से रवाना होगा। जागरण को लेकर सेवा सोसायटी के सदस्यों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना हुआ है।
इसी के तहत 15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को हरगोबिंद कॉलोनी, जालंधर में बालाजी महाराज जी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया।शाम 7 बजे आरंभ हुआ यह धार्मिक कार्यक्रम रात 11 बजे तक भक्तिमय वातावरण में चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बालाजी महाराज के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रसिद्ध भजन गायक दीपक सरगम (जालंधर वाले) तथा महंत अजय राजन एंड पार्टी (जालंधर वाले) ने अपने सुरीले भजनों एवं कीर्तन से संगत को माता रानी और बालाजी की भक्ति में लीन कर दिया। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से गूंज उठा।
संगत की सेवा के लिए शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक अटूट लंगर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों द्वारा लंगर एवं अन्य व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू और सेवा भावना के साथ निभाई गईं।
इस अवसर पर विशेष रूप से अभिजय चोपड़ा, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व प्रधान मनोरंजन कालिया, के.डी. भंडारी, जगमीत बराड़, राजिंदर बेरी (पूर्व विधायक एवं प्रधान जालंधर कांग्रेस), बलराय ठाकुर काउंसलर, किशन लाल शर्मा, श्री नंद जज, जगदीश राय राजा (पूर्व मेयर), सुरिंदर ठाकुर तथा रविंदर भंडारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर जागरण की तैयारियों के लिए सोसायटी को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सभी काउंसलरगण गुरदीप सिंह फौजी, रिम्पी प्रभाकर, रवि कुमार, शिवम शर्मा, मनजीत कौर, मीनू ढंड, राजीव ढींगरा, धरविंदर सोई, चरणजीत कौर संधा के पति अमित सिंह संधा, अजे कुमार, रानी भगत, ज्योति, शोभा मिनियां तथा कंवर सरताज सहित कई नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा जालंधर कैंट क्षेत्र से भी भाजपा के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सामूहिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सरदार मनजीत सिंह टीटू हिंदू-सिख एकता के प्रतीक हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
के.डी. भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि शहरों में इस तरह का धार्मिक एवं सकारात्मक वातावरण सामाजिक एकता को और मजबूत करता है। उन्होंने वार्ड नंबर 50 के काउंसलर एवं विपक्ष के नेता सरदार मनजीत सिंह टीटू द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना की।

पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने भी कार्यक्रम की सफलता में विशेष सहयोग देते हुए सोसायटी के प्रयासों की प्रशंसा की।
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की ओर से अजीत सिंह बुलंद, अमन बग्गा, प्रदीप वर्मा और कुलप्रीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को समर्थन दिया।
इस अवसर पर जय मां छिन्नमस्तिका सेवा सोसायटी के प्रधान वरिंदर कुमार रिम्पा, वेलकम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक सरदार अमरप्रीत सिंह, इंदरजीत सिंह बब्बर, एडवोकेट हरमिंदर संधू, मनविंदर सिंह निहंग, सुखजिंदर सिंह अलग, विपिन आनंद, जीवन ज्योति टंडन, सुरिंदर शर्मा, नरेंद्र नंदा, संजू अबरोल, विक्की अंबा, पुनीत घई, गोरी (पतंगा वाला), तरलोचन सिंह छाबड़ा, गुरजीत सिंह पोपली, जौड़ा जी सहित शहर की कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि 23वां विशाल माता रानी जागरण इस वर्ष भी भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का विशाल केंद्र बनेगा। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


