
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- American soft drink will be banned in LPU : अमेरिका की टैरिफ वाली दादागिरी का भारत जवाब दे रहा है। इस संबंध में कई कदम उठाए गए हैं। सरकार के स्तर पर और कुछ संस्थानों ने अपने स्तर पर ऐसे कदम उठाए हैं जैसे कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने अमेरिकी टैरिफ के जवाब में कहा है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस में सभी अमेरिकी सॉफ्ट ड्रिंक और बेवरेज कंपनियों पर बैन लगाया जाएगा। मित्तल ने कहा, “बायकॉट क्यों नहीं होना चाहिए? एक भारतीय नागरिक, पंजाब का व्यापारी, तथा एलपीयू का फाउंडर, चांसलर और सांसद होने के नाते मुझे लगता है कि बायकॉट का आह्वान करना बिल्कुल सही कदम है। मेरे बायकॉट के इस फैसले को दुनियाभर से लोगों का समर्थन मिला है।
American soft drink will be banned in LPU
यहाँ तक कि अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी जैसे बड़े नेताओं ने भी टैरिफ बढ़ोत्तरी की निंदा की है और माना है कि अगर भारत बायकॉट करता है तो इसका नुकसान अमेरिका को भारत से ज्यादा होगा।” उन्होंने कहा, “अमेरिका ने 50% टैरिफ बढ़ोत्तरी इसलिए की ताकि भारत को रूस के साथ व्यापार करने की सज़ा दी जा सके। यह दोहरा रवैया है! क्या अमेरिका और उसके सहयोगी खुद रूस से व्यापार नहीं कर रहे? फिर भारत के लिए अलग नियम क्यों?”
American soft drink will be banned : इसी के साथ डॉ मित्तल ने दोहराया कि बहिष्कार (बायकॉट) का मकसद अमेरिका को बातचीत के लिए राजी करना है। डॉ. मित्तल ने एक बार फिर जोर दिया कि दबाव से ज़्यादा सहयोग ज़रूरी है। राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का नया बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात के ठीक एक हफ़्ते बाद आया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





