
Seminar on “AI Enhancing Every Day Life” organised at HMV
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) AI Enhancing Every Day Life : हंस राज महिला महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) ने “एआई एन्हांसिंग एवरी डे लाइफ” पर सेमिनार आयोजित किया। रिसोर्स पर्सन डॉ. उर्वशी मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर इन कंप्यूटर साइंस एंड आईटी थीं।
सीनियर मोस्ट फैकल्टी डॉ. नवरूप कौर और आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने उनका स्वागत प्लांटर देकर किया। डॉ. उर्वशी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत पुरानी है। यह कोई नई तकनीक नहीं है।
एआई की अवधारणा जॉन मैकार्थी ने 1956 में दी थी। हम सभी किसी न किसी रूप में एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। घरों में, वॉयस असिस्टेंट के रूप में, काम और रिमाइंडर शेड्यूल करने, स्वास्थ्य और फिटनेस, परिवहन, ग्राहक सहायता, वित्त और खरीदारी, गूगल मैप, रोबोटिक सर्जरी, नेविगेशन, सुरक्षा, मनोरंजन, वीडियो गेम, स्मार्ट इनपुट कीबोर्ड, एआई जनरेटेड क्लिप आर्ट और बहुत कुछ के लिए एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एआई ने हमारे रोजमर्रा के कामों में हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। हम अपने घर में स्मार्ट लाइटिंग, सुरक्षा प्रणाली और यहां तक कि थर्मोस्टेट नियंत्रण का उपयोग एआई के माध्यम से कर सकते हैं।
हमारे पास वॉयस असिस्टेंट के रूप में एलेक्सा है। प्रतिभागियों को एआई के विभिन्न उपयोगों के बारे में पता चला। वे इस उपयोगी जानकारी को पाकर उत्साहित थे। प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि कॉलेज का आईक्यूएसी हमेशा संकाय को उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। मंच का संचालन श्रीमती प्रोतिमा मंदर ने किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


