
इंदौर (वीकैंड रिपोर्ट)- यहां होलकर स्टेडियम में महिला विश्व कप के लिए क्रिकेट मैच हो रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम रेडिसन होटल में रुकी हैं। होटल से कैफे तक जाने के रास्ते पर आस्ट्रेलिया टीम की दो महिला खिलाडि़यों के साथ छेड़खानी करने और उन्हें गलत तरीके से छूने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों खिलाड़ी डर गईं और तुरंत अपनी सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क किया। मौके पर मौजूद एक कार सवार व्यक्ति ने उनकी मदद की और पुलिस को सूचना दी।मामला सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ के आरोपी युवक अकील को गिरफ्तार कर लिया।
डेनी सिमंस की शिकायत के आधार पर एमआईजी थाने में अकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अकील स्थानीय निवासी है और उसने मौके का फायदा उठाकर यह हरकत की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह कोई सुनियोजित घटना थी या अचानक हुई वारदात।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





