
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Secret Of Maggi : हल्की भूख हो या देर रात की क्रेविंग, इंस्टेंट नूडल्स का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले Maggi का नाम आता है। दो मिनट में तैयार होने वाली यह डिश करोड़ों लोगों की पसंद है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मैगी के एक छोटे से पैकेट में आखिर कितने नूडल्स होते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल एक अनोखे एक्सपेरिमेंट ने इस सवाल का चौंकाने वाला जवाब देने का दावा किया है।
वायरल वीडियो में गिने गए नूडल्स
इंस्टाग्राम पर ‘ondw.ay’ नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने मैगी के पैकेट को खोलकर नूडल्स को पानी में डालकर अलग-अलग किया। इसके बाद उसने धैर्य के साथ एक-एक नूडल स्ट्रैंड गिनना शुरू किया। इस एक्सपेरिमेंट में दावा किया गया कि मैगी के एक पैकेट में लगभग 90 नूडल स्ट्रैंड्स होते हैं।
View this post on Instagram
Secret Of Maggi : कुल लंबाई जानकर लोग रह गए हैरान
वीडियो में आगे दिखाया गया कि इन सभी नूडल्स की कुल लंबाई इंच टेप से मापी गई। नतीजे के मुताबिक, इनकी कुल लंबाई करीब 1920 इंच यानी लगभग 166 फीट (50 मीटर से ज्यादा) निकली। इतनी लंबाई के नूडल्स एक छोटे से पैकेट में कैसे समा जाते हैं, यह देखकर लोग हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं
यह अनोखा एक्सपेरिमेंट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। किसी यूजर ने मजाक में लिखा कि “भाई को आखिर अपनी जिंदगी का मकसद मिल गया।” वहीं दूसरे ने कहा, “तुम गजब के खाली आदमी हो।” एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि “तुम्हारी नौकरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पूरी तरह सुरक्षित है।” हालांकि यह प्रयोग सोशल मीडिया पर किया गया एक अनौपचारिक एक्सपेरिमेंट है और कंपनी की ओर से इस आंकड़े की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


