
लाहौर (वीकैंड रिपोर्ट)- Private Video Leaked : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिकटॉकर अलीना आमिर एक गंभीर साइबर अपराध का शिकार हो गई हैं। अलीना ने पाकिस्तान की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ से मदद की अपील की है, क्योंकि उनके नाम से जुड़ा एक फर्जी डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस मामले ने डिजिटल सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक भावुक वीडियो संदेश में अलीना आमिर ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से चुप थीं, क्योंकि इस विवाद को और हवा नहीं देना चाहती थीं। लेकिन जब उनके कथित निजी वीडियो के लीक होने की अफवाहें और नकली वीडियो वायरल होने लगे, तो उन्हें मजबूरन सामने आकर सच्चाई बतानी पड़ी।
Private Video Leaked : मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग
अलीना ने साफ शब्दों में कहा कि वायरल किया जा रहा वीडियो पूरी तरह झूठा और AI तकनीक से बनाया गया डीपफेक है, जिसका मकसद उनकी छवि खराब करना और उन्हें बदनाम करना है। उन्होंने ऐसे अश्लील और फर्जी कंटेंट बनाने वालों की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि किसी भी वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें।
उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ से इस मामले में दखल देने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं की जिंदगी बर्बाद करने के लिए तकनीक का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अलीना ने पंजाब साइबर क्राइम विभाग द्वारा महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराधों पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की और अधिकारियों से इस केस को गंभीरता से लेने की मांग की।
आम महिलाओं तक पहुंच चुका है खतरा
अलीना आमिर ने चेतावनी दी कि डीपफेक और साइबर अपराध अब सिर्फ सेलिब्रिटीज तक सीमित नहीं रहे हैं। आम परिवारों की महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं। शरारती तत्व फर्जी वीडियो बनाकर उन्हें और उनके परिवारों को भेजते हैं, धमकाते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
Private Video Leaked : 5 मिनट 24 सेकंड के वीडियो का दावा
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि अलीना आमिर का 5 मिनट 24 सेकंड का निजी वीडियो लीक हुआ है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस दावे ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा और चिंता को जन्म दे दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


