
Jammu-Srinagar NH (वीकैंड रिपोर्ट): अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को वाहनों की आवाजाही के लिए आंशिक रूप से खोल दिया गया।
जानकारी के अनुसार यातायात विभाग ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए आंशिक रूप से खोल दिया गया है और क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास फंसे वाहनों को नियमित रूप से निकाला जा रहा है। आगे अधिकारी ने ये कहा कि यात्रियों को लेन अनुशासन का पालन करने की सलाह दी गई है, ओवरटेक करने से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने लोगों से यातायात पुलिस के ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर सड़कों की स्थिति जानने का आग्रह किया। वहीं, अधिकारी का कहना है कि मुगल रोड/एसएसजी रोड/सिंथन रोड पर यातायात परामर्श के अनुसार चल रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


