
सूरत (वीकैंड रिपोर्ट) – Gujarat ATS nabs man for spying for Pakistan : गुजरात एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले 2 लोग गिरफ्तार किया है। गुरुवार को गुजरात एटीएस ने एक बयान में बताया कि एक महिला समेत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुरुष आरोपी एके सिंह गोवा में रहता था और भारतीय सेना में सूबेदार था। महिला आरोपी रश्मणी पाल दमन में रहती थी। दोनों पाकिस्तान के संपर्क में थे और क्लासिफाइड जानकारी देते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ शुरू हो गई है।
ATS अधिकारियों के अनुसार, एके सिंह भारतीय सेना में सूबेदार रह चुका है। उसके सैन्य अनुभव के कारण संवेदनशील जानकारी तक पहुंच या उसकी समझ होना संभव माना जा रहा है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स को वित्तीय मदद पहुंचाने में भी भूमिका निभा रहा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





