
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : हर इंसान को अपनी किडनी का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि किडनी स्वस्थ होगी तो पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा। हालांकि आजकल के खानपान में सावधानी रखनी बहुत जरूरी है। इसके लिए कुछ टिप्स को फालो करना होगा। जैसे कि सेब फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें सोडियम और पोटेशियम की मात्रा भी कम होती है, जिससे किडनी पर बोझ नहीं बढ़ता। आप इसे सुबह नाश्ते में या दिनभर कभी भी खा सकते हैं।
इसके अलावा पत्ता गोभी जोकि बहुत ही साधारण सब्जी है लेकिन किडनी हेल्थ के लिए बेहद असरदार है। इसमें फाइबर और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसे आप सलाद, सब्जी या सूप के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज किडनी खराब होने के दो प्रमुख कारण हैं। अपने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियमित रूप से जांचें और उन्हें कंट्रोल रखने के लिए डॉक्टर की सलाह को फॉलो करें। अगर आप ऐसे वातावरण में काम करते हैं जहां सॉल्वैंट्स या कीटनाशकों जैसे हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल होता है, तो अपनी सुरक्षा का खास ध्यान रखें। इन रसायनों के संपर्क में आने से किडनी को नुकसान हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





