
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : बहुत से स्वास्थ्य विकार ऐसे हैं जोकि आपकी रसोई में पड़ी अजवाइन और साैंफ के सेवन से भी ठीक हो सकते हैं। बस इनके सेवन का तरीका सही होना चाहिए। रात को सोने से पहले जीरा, सौंफ और अजवाइन का पाउडर खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। जीरा डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है और पेट की गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करता है। सौंफ में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन को कम करते हैं और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं।
जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन और मेथी से तैयार पानी नियमित रूप से पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर करता है। इससे बॉडी ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और वेट पर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। यह पानी नैचुरल डिटॉक्स की तरह काम करता है। इससे सभी प्रकार के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। बॉडी के डिटॉक्स हो जाने के कारण स्किन ग्लोइंग नजर आने लगती है। यह पानी ओरल हेल्थ को भी बेहतर करता है। इससे मुंह में पाए जाने वाले हानिकारक बैक्टेरिया कम होते हैं, जिससे सांसों की दुर्गंध जैसी समस्याएं समाप्त हो जाती है। इन सबका सेवन करने से पहले एक बार डाक्टर का परामर्श अवश्य लें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


