
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : सावन माह चल रहा है और इस माह के दाैरान बहुत सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह बहुत ही पवित्र माह है और इस माह में माैसम में भी बदलाव देखा जाता है। इस मौसम में दूध-दही न खाना आस्था के साथ-साथ सेहत के लिए भी जरूरी है। इसके अलावा 3 और ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें सावन में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। मशरूम, फूल गोभी और पत्ता गोभी इस माैसम में नहीं खानी चाहिएं। लौकी, परवल, फलियां, कद्दू, कॉर्न और दालें खा सकते हैं। सावन सेहत के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है। क्योंकि, बारिश के चलते नमी बढ़ जाती है और संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। जिसका असर पाचन तंत्र से लेकर शरीर के अन्य अंगों पर पड़ता है। ऐसे में खानपान के साथ-साथ कुछ चीजों का ध्यान रखना बीमारियों से बचाव कर सकता है।
दूध के साथ खट्टे फलों के सेवन से हमेशा दूरी बनानी चाहिए। संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल अम्लीय होते हैं, इसलिए ये दूध में दही जमने, अपच और पेट फूलने का कारण बनते हैं। इनकी एसिडिटी दूध के प्रोटीन के साथ प्रतिक्रिया करके उसे पेट में जमा देती है, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


