
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Flood In Haryana : पंजाब के साथ-साथ अब हरियाणा भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। छह नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने लगी है। इन सभी पर नदियों का पानी बह रहा है। हाईवे पर कहीं वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं तो कहीं लेन ही बंद है। हिसार में हांसी-बरवाला नेशनल हाईवे-148बी पर गांव चानौत के पास करीब एक किलोमीटर एरिया में पानी भरने से वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया है।
तीन नदियों मारकंडा ने कुरुक्षेत्र, घग्गर ने सिरसा और टांगरी ने अंबाला में तटबंध तोड़ते हुए साथ लगते क्षेत्र में जलभराव का उत्पात मचाया है। अंबाला और दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में मदद को सेना की टीम पहुंची है। वहीं हादसों में दो मौत भी हुई हैं। यमुना नदी से महज 400 मीटर की दूरी पर बसा यमुनानगर का लापरा गांव की करीब 2 हजार की आबादी हर साल यमुना का प्रकोप सहती है। इस बार भी फसलें डूब चुकी हैं, रास्ते बंद हैं, और ग्रामीणों की आजीविका खतरे में है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


