
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Viral Baby Video : छोटे बच्चों के वीडियो हमेशा लोगों का ध्यान खींचते हैं, उनकी क्यूट हरकतें और मासूमियत देखने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नवजात शिशु का बेहद अनोखा रिएक्शन देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को लोग लगातार शेयर कर रहे हैं और इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि नवजात अपने पिता की गोद में है और पहली बार उन्हें देख रहा है। अचानक बच्चा अजीब सा मुंह बना लेता है, जैसे वह हैरान होकर कह रहा हो, “मैं कहां आ गया?” इस क्यूट एक्सप्रेशन को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Viral Baby Video : लोगों का कहना है कि जन्म के तुरंत बाद बच्चे आमतौर पर रोते हैं और अधिकतर समय सोते रहते हैं, इसलिए इस तरह का रिएक्शन बेहद अनोखा और मजेदार है। कई कमेंट में लिखा गया कि बच्चा ऐसा महसूस कर रहा है कि क्या वह सही परिवार में आया है। एक ने लिखा, “पिता का रिएक्शन priceless है।” वहीं, कुछ ने लिखा, “लगता है बच्चा सोच रहा है, ये मैं कहां आ गया?” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है और मासूमियत के चाहने वालों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


