
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – टीवी इंडस्ट्री से जुड़े नकुल मेहता के घर फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। मशहूर एक्टर नकुल मेहता दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनके और जानकी के घर एक प्यारी सी बेटी का स्वागत हुआ है, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। नकुल मेहता और जानकी पारेख पहले से ही एक बेटे सूफी के माता-पिता हैं। कुछ समय पहले ही कपल ने बताया था कि उनके परिवार में एक और सदस्य आने वाला है। लोग इस खुशखबरी का इंतज़ार कर रहे थे।
अब आखिरकार नकुल मेहता ने अपने चाहने वालों को खुशखबरी दे दी है। कपल ने एक बेटी का स्वागत किया है। कपल की बेटी का जन्म 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन हुआ था। 17 अगस्त को नकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से तस्वीरें शेयर की थीं। एक्टर ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


