
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए दुखद खबर सामने आई है। खबर यह है कि दिग्गज स्टार और मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 22 अगस्त की सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। जसविंदर भल्ला के निधन से पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। भल्ला ऐसे कलाकार थे जिनकी हर कलाकार इज्जत करता था।
भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना शहर में हुआ था। उनके पिता, मास्टर बहादुर सिंह भल्ला, गांव बरमालीपुर में प्राइमरी स्कूल के टीचर थे। भल्ला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोराहा से की थी। उन्होंने अपनी बी.एससी. और एम.एससी. की पढ़ाई पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से की। इसके बाद उन्होंने पीएच.डी. की डिग्री चौधरी चरण सिंह पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ से हासिल की। जसविंदर भल्ला ने माहौल ठीक है, जीजा जी, जिन्हे मेरा दिल लुटेया, पावर कट, कबड्डी वन्स अगेन, अपन फिर मिलांगे, मेल करा दे रब्बा, कैरी ऑन जट्टा, जट्ट एंड जूलियट और जट्ट एयरवेज जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया है। वो जब भी स्क्रीन पर आते थे. अपनी कॉमेडी से दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान छोड़ जाते थे। भल्ला पंजाबी फिल्म जगत में हास्य किरदार की भूमिका अदा करते थे। उनकी अदाकारी देखकर दर्शनक हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते थे। ऐसे में उनके देहांत की खबर ने फैंस को रुला दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


