
धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Himanshi Khurana Threat Call : मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को कथित तौर पर गैंगस्टर की ओर से धमकी भरा फोन कॉल मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कॉल करने वाले ने उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद हिमांशी खुराना ने तुरंत मोहाली में पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। सूत्रों के मुताबिक, धमकी विदेशी नंबर से दी गई और कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया। रिपोर्ट्स में हरि बाक्सर का नाम भी सामने आ रहा है, जो कथित तौर पर गैंग संचालित कर रहा है।
पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने और तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल करने वाले की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। साथ ही, अभिनेत्री की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Himanshi Khurana Threat Call : मॉडलिंग से बिग बॉस तक का सफर
हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में पहचान बनाई। वे पंजाबी फिल्म ‘साड्डा हक’ सहित कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। रियलिटी शो Bigg Boss 13 में भाग लेने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को धमकी भरे कॉल आने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





