
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Govinda admitted in Hospital : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को मंगलवार रात 1 बजे घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने दी। ललित बिंदल ने बताया कि गोविंदा को आधी रात के आसपास घर पर चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकल केयर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर फिलहाल गोविंदा की हालत का आकलन कर रहे हैं।
बिंदल ने यह भी बताया कि गोविंदा ने उन्हें फोन किया था, इसलिए मैं उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया। उन्हें दवा देने के बाद, उन्हें आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। बिंदल ने इंस्टाग्राम पर भी यह पोस्ट किया और लिखा, “मेरे प्यारे और सम्मानित दोस्त गोविंदा जी को बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





