
Cultural insults exposed in films (वीकैंड रिपोर्ट) : वेब सीरीज आजकल बहुत ही ज्यादा ज़ोरों पर चल रही हैं। लोग फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज को देखना पसंद करते हैं, क्योंकि वेब सीरीज में काफी एपिसोड हो जाते हैं, जिससे कहानी को सही तरीके से जनता के सामने पेश करने में मदद मिलती है। बहुत सी सीरीज हैं भारत में जो लोगों को बहुत प्रिय है, जैसे कि पंचायत, कोटा फैक्टरी, Scam:1992 आदि। इनके अलावा भी बहुत सी वेब सीरीज हैं जो लोगों को पसंद है, लेकिन भारत में कुछ सीरीज ऐसी भी हैं जो हिंदू-विरोधी सामग्री को प्रदर्शित करती हैं जिसके ज़रिये हिन्दू धर्म को निचा दिखने की कोशिश की जाती है। ऐसी सीरीज को रोकने के लिए सरकार के IT मंत्रालय को कानून का मजबूत ढांचा बनाना बहुत जरूरी है तकि किसी भी धर्म की हानि न हो। यहाँ हम कुश वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी जरिये हिन्दू धर्म की साख को बाटता लगाने की कोशिश की गयी है।
हिंदू-विरोधी वेब सीरीज़
• सैक्रेड गेम्स
Cultural insults exposed in films : सैक्रेड गेम्स वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर आधारित है और ये 2016 में पहली बार रिलीज़ हुई थी। ये सीरीज़ 2018 में पहली बार प्रसारित हुई थी। इसका निर्देशन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था। लोगों का मानना है कि ये सीरीज़ शुरू से लेकर आखिरी तक एक घृणित हिंदू-विरोधी लेखक और निर्देशक द्वारा लिखी गई है। निर्देशकों द्वारा इस सीरीज़ में एक बेहद विकृत और उभयलिंगी हिंदू संत को दिखाया गया है, वहीं अगर जिन्होंने ये सीरीज़ देखी है तो उन्हें पता होगा कि इसमें एक आश्रम को भारत-विरोधी गतिविधियों का केंद्र दिखाया गया है। इसे देखने के बाद ज़ाहिर सी बात थी कि लोगों की अलग-अलग प्रक्रियांएं थीं, लेकिन बहुत से लोगों का ये भी कहना है कि पहला सीज़न तो फिर ठीक था, लेकिन दूसरे सीज़न में बहुत सी ऐसी चीज़ें दिखाई गई हैं जो हिंदू-विरोधी थीं।
• गॉडमैन

Cultural insults exposed in films : गॉडमैन का शायद ही आप नाम जानते हों। ये एक तमिल सीरीज है जो जून 2020 में ZEE5 पर प्रसारित होने वाली थीं। लोगों द्वारा इस सीरीज़ के खिलाफ काफी आक्रोश प्रदर्शित किया गया, जिस कारण इस सीरीज़ का प्रसारण बंद करना पड़ा। इस सीरीज़ में एक हवस के आरोपी को हिंदू संत के रूप में दिखाया गया था। इसके बाद सीरीज़ के एक प्रमोशनल वीडियो में कई धर्म विरोधी संवाद भी सुनने को मिले। इस कारण से लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी नाराज़गी दिखाई, जिसका नतीजा ये निकला कि सीरीज को बंद कर दिया गया।
• पाताल लोक

पाताल लोक का नाम तो हर कोई जानता है। ये सीरीज़ हिंदू विरोधी फिल्मों और धारावाहिकों की सूची में सबसे ऊपर मानी जाती है। ऐसी सीरीज़ निर्दोष लोगों के मन में संदेह पैदा कर सकती हैं कि क्या हम वास्तव में पाकिस्तान हमलों के लिए जिम्मेदार है ? और पाकिस्तान घोर अपराध करने के बाद भी इस देश के लोगों के मन में एक निर्दोष छवि के साथ बना रहेगा ? तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन धारावाहिक निर्माताओं का उद्देश्य सिर्फ देश को बदनाम करना ही रह गया है ?
• घोउल

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित दो सीरीज ‘घोउल’ और ‘लीला’ की कहानी’ काफी हद तक एक जैसी ही बताई जाती है। आपको बता दें कि इन दोनों सीरीज़ की पृष्ठभूमि कुछ साल पहले ही बनाई गई थी, जब ये सीरीज़ रिलीज़ नहीं हुई थी। लोगों द्वारा काफी आलोचनाएं की गईं। आलोचकों का कहना था कि शो के विषय में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना और बुद्धिजीवियों को चुप कराना शामिल है, ये समकालीन भारतीय राजनीति पर एक छुपी हुई टिप्पणी है। इसके अलावा कुछ ने इसे समाज के लिए एक हानिकारक प्रचार भी माना।
• असुर

असुर सीरीज को कौन नहीं जानता, ये साल 2020 में वूट पर प्रसारित की गई थी। इसमें एक धर्मनिष्ठ हिंदू को दिखाया गया जो वेदों और पुराणों को एक पेशेवर हत्यारे के रूप में पढ़ता है। इसमें बच्चे के मन में हिंदू साधुओं के प्रति नकारात्मक सोच पैदा हो गई, जो इस सीरीज़ को देखने वालों के दिमाग पर असर डाल सकती है, खासकर के बच्चों के लिए।
सिर्फ ये ही नहीं बल्कि आश्रम, बेताल जैसी सीरीज़ भी हिंदू-विरोधी हैं। इसके अलावा बहुत सी फिल्में भी हैं, जैसे कि PK, ये साल 2014 की सबसे हिट मूवीज़ में से एक है, इसमें भी बहुत सी चीज़ें ऐसी दिखाई गई हैं जो हिंदू-विरोधी हैं। O My God भी इन्हीं फिल्मों में से एक मानी गई है।
Cultural insults exposed in films
अब बात आती है कि इन फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य OTT-आधारित हिंदू-विरोधी सामग्री को उजागर करने के लिए सरकार के IT मंत्रालय को कानून का ढांचा बनाने में कैसे सक्षम बनाया जा सकता है ? ताकि ऐसे में अगर समाज में धार्मिक संतुलन बनाया जा सके, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सांस्कृतिक गरिमा के बीच संतुलन बन जाए तो ये विचार काफी अच्छा है। सबसे पहले आपको जरूरी है कि आप एक परिभाषा तय करें।
• परिभाषा बनाएं- जैसे कि जानबूझकर किया गया मजाक, गलत चित्रण। हिंदू देवी-देवताओं, मंदिरों, अनुष्ठानों, ग्रंथों आदि का अशोभनीय इस्तेमाल। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको आलोचना और अपमान में भी ध्यान रखना होगा।
• डेटा- अगर आप सच में चाहते हैं कि सरकार तक शिकायत पहुंचाई जाए तो जो सीरीज या फिल्म में ऐसा हुआ है, उसका नाम, प्लेटफार्म, रीलीज का साल, संवाद, धार्मिक स्थल या चीज़ का अपमान, स्क्रीनशॉट लें और साथ में लोगों की प्रतिक्रिया भी रखें।
• इसके बाद आपको पता होना चाहिए कि किस चीज़ पर कानूनी सज़ा मिल सकती है। इसके बाद आप चाहें तो एक policy paper भी बना सकते हैं, जिसमें आप अपने सुझाव दे सकें।
• प्रस्तुत करने का तरीका– MP/MLA/MINISTRY को मेल या पोस्ट कर सकते हैं। RTI के जरिए भी OTT regulation की वर्तमान स्थिती पूछ सकते हैं कि OTT कंटेंट पर निगरानी कैसी है। PIL भी दाखिल कर सकते हैं। Online Petition भी एक ज़रिया है।
इन सब चीज़ों के साथ आपने इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप ये सब करते समय एकदम न्यायप्रिय रहें और भारतीय न्यालय के प्रति अपनी निष्ठा व सम्मान जाहिर करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



