
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Candy Shop Song Controversy : बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘Candy Shop’ अब सोशल मीडिया से लेकर कानूनी गलियारों तक चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने में दिखाए गए कथित अश्लील सीन को लेकर पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (SCPCR) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
Candy Shop Song Controversy : शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने की शूटिंग के दौरान बाल अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। वीडियो और इसके बोलों में ऐसे दृश्य और शब्द शामिल हैं, जो बच्चों के मानसिक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसी वजह से गाने को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की जा रही है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


