
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Bail of famous actor cancelled : रेणुकास्वामी मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन को मिली जमानत को आज सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। इसके बाद अब पुलिस एक्टर की गिरफ्तारी करेगी। सुप्रीम कोर्ट को तय करना था कि दर्शन मिली जमानत बरकरार रखनी है या उसे खारिज कर देना है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने अभिनेता दर्शन की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर यह फैसला सुनाया है।
9 जून को बेंगलुरू में एक फ्लाईओवर पर 33 साल के ऑटो चालक रेणुका स्वामी को मृत पाया गया था। रेणुका एक्टर का दर्शन का फैन था। आरोप है कि दर्शन के कहने पर उसे किडनैप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। बताया गया है कि रेणुका स्वामी की मौत इसलिए हुई क्योंकि वह दर्शन की महिला दोस्त पवित्रा गौड़ा को परेशान कर रहा था। आरोप है कि रेणुका की पीट-पीटकर हत्या की गई थी और दर्शन को रेणुका का मौत की जानकारी उनके व्हाट्सएप पर दी गई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


