
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Adrija Roy engagement : लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री अद्रिजा रॉय ने अपनी पर्सनल लाइफ की बड़ी खुशखबरी साझा की है। अद्रिजा ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड विगुनेश अय्यर के साथ सगाई कर ली है। इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

शेयर की गई तस्वीरों में अद्रिजा और विगुनेश एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। अद्रिजा ने इस मौके पर लाल रंग की खूबसूरत कांचीवरम साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने मिनिमल मेकअप और पारंपरिक ज्वेलरी के साथ बेहद सादगी से कैरी किया। वहीं, विगुनेश नीले रंग के कुर्ते और सफेद धोती में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। यह सगाई समारोह बेहद निजी रहा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।
अद्रिजा रॉय ने तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “जिस प्यार के लिए मैंने दुआ मांगी थी, उसी से अब मेरी सगाई हो गई है। एक साधारण ‘हैलो’ से शुरू होकर एक पवित्र रिश्ते में बंध गया है। अब मेरा दिल सुकून महसूस कर रहा है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, मेरे प्यार।”

Adrija Roy engagement : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अद्रिजा और विगुनेश की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच बॉन्ड मजबूत होता चला गया। एक-दूसरे को समझने और कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अद्रिजा रॉय सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि पूर्व राष्ट्रीय स्तर की एथलीट भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली टीवी सीरियल ‘बेदिनी मोलुआर कोठा’ से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी टेलीविजन में कदम रखा और ‘इमली’, ‘कुंडली भाग्य’ जैसे शोज़ में नजर आईं। फिलहाल वह स्टार प्लस के हिट शो ‘अनुपमा’ में राही का अहम किरदार निभा रही हैं।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





