
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Actress Disha Patani father gets arms license : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पटानी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक, इस अभिनेत्री के बारे में लगातार चर्चा होती रहती है। इसी बीच अब दिशा के पिता सुर्खियों में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाली दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी को जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस जारी कर दिया है। सितंबर में दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग का मामला सामने आया था। रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। दिशा पाटनी के घर पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में संदिग्धों को मार गिराया था। दिशा पाटनी के घर पर 12 सितंबर को घटना हुई थी। बाइक सवार दो बंदूकधारियों ने अभिनेत्री के घर पर गोलियां चलाईं थीं। बताया जाता है कि घर को निशाना बनाकर लगभग 10 गोलियां चलाई गईं थीं। आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया गया और महज 5 दिन बाद, उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स, हरियाणा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस ने मिलकर गाजियाबाद में संदिग्धों को मार गिराया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


