
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – अभिनेता धर्मेंद्र को आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बॉबी देओल उन्हें एम्बुलेंस में अस्पताल से घर ले आए। उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिली। बॉबी देओल अपनी कार में एम्बुलेंस के पीछे-पीछे चल रहे थे। हालाँकि, परिवार या डॉक्टरों की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच एक्टर के जुहू स्थित घर के बाहर फैंस जमा हो रहे हैं। हाथों में तख्तियां हैं, जिन पर धर्मेंद्र की सलामती के लिए दुआ है।
फैंस के चेहरे पर जहां धर्मेंद्र की घर वापसी की खुशी है, वहीं उनकी सेहत को लेकर चिंता भी बनी हुई है। धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद परिवार ने बयान जारी कर हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही सभी से गुजारिश की है कि वो उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और किसी तरह के कयास न लगाएं। जारी बयान में परिवार ने कहा, ‘श्री धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनका इलाज घर पर चलेगा। उनकी रिकवरी घर पर ही होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





