
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Govt Jobs : अगर आप सरकारी नाैकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। जुलाई 2025 में रेलवे, बैंक और एसएससी में कई सरकारी पदों पर भर्ती निकली है। कैंडिडेट्स अपनी योग्यता अनुसार अप्लाई कर सकते हैं। SSC Junior Engineer भर्ती 2025 आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। 30 जून 2025 को SSC ने इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आप SSC JE 2025 की भर्ती की डिटेल देखें। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई, 2025 से शुरू होगी।
इस सरकारी नौकरी 2025 में आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। सबसे पहले बात करें भारत से सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI की। SBI द्वारा निकाली गई है। बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 541 पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी है। आवेदन 24 जून से शुरू हो चुके हैं और 14 जुलाई तक चलेंगे। इस पद के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साइकोमेट्रिक टेस्ट से गुजरना होगा। एसबीआई पीओ की सैलरी भी आकर्षक है, बेसिक पे 56,480 रुपये है, साथ ही कई भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


