
एजुकेशन डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- CBSE Board Exam Rules 2026 : Central Board of Secondary Education (CBSE) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिका लिखने के नियमों में बड़ा और सख्त बदलाव किया है। अब परीक्षार्थी अपनी मर्जी से कहीं भी किसी भी सवाल का जवाब नहीं लिख सकेंगे। यदि विज्ञान के पेपर में फिजिक्स का उत्तर केमिस्ट्री के सेक्शन में या किसी भी गलत सेक्शन में लिखा गया, तो उत्तर सही होने के बावजूद उसे जांचा नहीं जाएगा और शून्य अंक (Zero Marks) मिलेंगे। CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। मूल्यांकन को अधिक डिजिटल, सटीक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बोर्ड ने खासतौर पर कक्षा 10वीं के विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए यह नई गाइडलाइन जारी की है।
एक सेक्शन के उत्तर एक साथ लिखना अनिवार्य
नए नियमों के अनुसार,
विज्ञान (Science) की उत्तर पुस्तिका को 3 स्पष्ट सेक्शन में लिखना होगा:
- सेक्शन A: Biology
- सेक्शन B: Chemistry
- सेक्शन C: Physics
सामाजिक विज्ञान (Social Science) को 4 भागों में बांटा गया है:
- History, Geography, Political Science, Economics
विद्यार्थियों को एक समय में पूरा एक सेक्शन ही हल करना होगा। हालांकि, किसी एक सेक्शन के भीतर प्रश्नों के उत्तर आगे-पीछे लिखे जा सकते हैं, लेकिन एक सेक्शन के बीच दूसरे सेक्शन का कोई भी उत्तर लिखना मना है। शिक्षाविदों ने सलाह दी है कि छात्र उत्तर पुस्तिका मिलते ही पहले पेज पर प्लानिंग करें और एक विषय खत्म होने के बाद ही नए पेज से अगला विषय शुरू करें।
डिजिटल इवैल्यूएशन में गलत सेक्शन के उत्तर होंगे अमान्य
CBSE Board Exam Rules 2026 : CBSE के नए डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम के तहत:
- गलत सेक्शन में लिखा गया उत्तर री-इवैल्यूएशन या वैरिफिकेशन में भी नहीं गिना जाएगा
- उत्तर यदि तय स्थान (Mapping) में नहीं है, तो वह परीक्षक की स्क्रीन पर दिखाई ही नहीं देगा
- वैरिफिकेशन प्रक्रिया में केवल अंकों की गणना होती है, उत्तर की दोबारा जांच नहीं
विशेषज्ञों के अनुसार, अब हर विषय का विशेषज्ञ केवल अपने सेक्शन की डिजिटल जांच करेगा, इसलिए गलत सेक्शन में लिखा उत्तर सिस्टम द्वारा इनवैलिड मान लिया जाएगा।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं पर भी डिजिटल निगरानी
CBSE ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए भी रियल-टाइम मॉनिटरिंग लागू की है।
- हर स्कूल को प्रैक्टिकल के दौरान विद्यार्थी, इंटरनल और एक्सटर्नल एग्जामिनर के साथ जियो-टैग्ड ग्रुप फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा
- बिना फोटो अपलोड किए प्रैक्टिकल मार्क्स पोर्टल पर स्वीकार नहीं होंगे
- फोटो में लोकेशन और समय (Time Stamp) का मिलान किया जाएगा
CBSE Board Exam Rules 2026 : 15 मिनट के रीडिंग टाइम का महत्व बढ़ा
इन नए नियमों के चलते 15 मिनट का रीडिंग टाइम अब बेहद अहम हो गया है। छात्रों को इसी समय में
- प्रश्न पत्र समझना
- सही सेक्शन की पहचान
- उत्तर लिखने की रणनीति तैयार करनी होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





