

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली सरकार महिलाओं को मेट्रो और डीटीसी बसों में फ्री यात्रा का तोहफा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (सोमवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। दिल्ली सरकार दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं को किराए से छुटकारा दिलाने के लिए नि:शुल्क यात्रा का फैसला किया है, इससे उन्हें सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। महिलाओं को फ्री यात्रा देने में डीएमआरसी को होने वाले नुकसान की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

