
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Uproar in Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में कार्यवाही जारी है। आज एलजी वीके सक्सेना के अभिभाषण के दाैरान आम आदमी पार्टी विधायकों ने सदन में हंगामा किया। इस बीच स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आप के कई विधायकों को दिनभर के लिए निष्काषित किया। इसमें पूर्व सीएम आतिशी भी शामिल हैं।
Uproar in Delhi Assembly दिल्ली विधानसभा में पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रदर्शन पर कैग की 14 लंबित रिपोर्ट पेश करने वाली है। ऐसे में आप और बीजेपी के बीच कैग रिपोर्ट पेश होने से पहले ही घमासान जारी है। बीते दिन भी विपक्ष ने सीएम कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाने को लेकर जोरदार हंगामा किया।
Uproar in Delhi Assembly आज दिल्ली विधानसभा में पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा,’सबकी नज़र CAG और रिपोर्ट में पाई जाने वाली अनियमितताओं पर है। जिसने जनता से लूटा है, उसे वापस करना ही होगा।”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


