
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Threat of Bomb In School : दिल्ली के एक-दो नहीं बल्कि 20 स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल में बम होने की सूचना सुबह 4.55 बजे ईमेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई। दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों को हर दिन बम की धमकियां मिल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को बम की धमकी मिली है। बम की धमकी मिलते ही दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और टीम जांच कर रही है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच जारी है। पिछले तीन दिनों में दिल्ली के दस स्कूलों और एक कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को भी बम की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुँच गई। स्कूल के हर कोने की तलाशी ली जा रही है। अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। तलाशी पूरी होने के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही, रोहिणी सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को भी बम की धमकी मिली है।
बता दें कि बुधवार सुबह दिल्ली के पांच निजी स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में दहशत फैल गई। पूरी जाँच के लिए स्कूल परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। हालाँकि, सभी स्कूलों में जाँच के बाद कुछ नहीं मिला। पुलिस ने सभी सूचनाओं को झूठा करार दिया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





