
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Shibu Soren died at the age of 81 : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था। 81 वर्षीय शिबू लंबे समय से अस्पताल में नियमित रूप से इलाज करा रहे थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 24 जून को अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर कहा था, ‘उन्हें हाल ही में यहां भर्ती कराया गया था, इसलिए हम उनसे मिलने आए थे। उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही है।’
संपत्ति की बात करें तो चुनाव आयोग को दाखिल हलफनामे के अनुसार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की कुछ नेटवर्थ 7 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। उनके ऊपर 2 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था। दिल्ली और गाजियाबाद में घर था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





