
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Rain In Delhi : आज देश की राजधानी दिल्ली में आधे घंटे की बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया। सड़कों पर जलभराव हो गया और वाहनचालकों को रेंग रेंग कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। दोपहिया और चाैपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
आईटीओ, धौला कुआं, नारायणा, पटेल नगर, विजय चौक, जंगपुरा, आरके पुरम, लाजपत नगर, तालकटोरा रोड, रफी मार्ग और रोहिणी जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई। पंचकुइयां रोड, मोती बाग, आईटीओ, मुखर्जी नगर और पुल प्रह्लादपुर सहित कई जगहों पर जलभराव की शिकायतें आईं जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। अगले 4-5 दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम स्वरूप की बारिश की संभावना बनी हुई है। वर्तमान तापमान आमतौर पर 35 सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 27 सेल्सियस रहा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





