
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Parliament House by jumping person entered : संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। सुबह करीब साढ़े छह बजे एक व्यक्ति पेड़ के सहारे दीवार फांदकर संसद भवन में घुस गया। वह रेल भवन की तरफ से दीवार फांदकर नए संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुँच गया था। संसद भवन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले की पुष्टि की है।
Parliament House by jumping person entered : आपको बता दें कि अगस्त 2024 में भी देश के नए संसद भवन की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया था। एक युवक रेड क्रॉस रोड की तरफ से दीवार फांदकर संसद भवन परिसर में कूद गया था। हालाँकि, सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे संसद भवन में घुसने से पहले ही पकड़ लिया।
Parliament House by jumping person entered : शुरुआती जाँच के बाद इम्तियाज़ अली नाम के युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया। दिल्ली पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग समेत देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर युवक से पूछताछ की।
संसद की सुरक्षा में लापरवाही के इस मामले के बाद दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


